राजकुमार राव की फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' का शानदार ट्रेलर रिलीज

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2022 (17:31 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक गुमशुदा लड़की की तलाक करता है। वहीं सान्या मल्होत्रा फिल्म में राजकुमार की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

 
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में राजकुमार राव का किरदार काफी दमदार है। 
 
2 मिनट 33 सेकेंड का ट्रेलर सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर से भरा हुआ है। ट्रेलर में राजकुमार राव एक गुमशुदगी के मामले पर जांच करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह अपने अतीत की यादों से संघर्ष करते दिखाई देते हैं। वहीं, राजुकमार की गर्लफ्रेंड के किरदार में सान्या मल्होत्रा हैं।
 
ट्रेलर की शुरुआत एक लड़की के अपहरण और लापता होने से होती है। राजकुमार राव इस मामले को सुलझाते हैं। वह मामले की छानबीन करते हैं, लेकिन इस मामले की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जाती है। ट्रेलर में राजकुमार काफी सीरियस दिखाई दे रहे हैं वहीं सान्या काफी चुलबुली लगेंगी।
 
ट्रेलर में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा दलीप ताहिल, मिलिंद गुनाजी, शिल्पा शुक्ला और संजय नरवेकर की भी शानदार एक्टिंग है। ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'हिट' का रीमेक है। फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More