Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कुन्द्रा का जेल से लौटने के बाद बड़ा कदम, क्या शिल्पा शेट्टी के कहने पर ऐसा किया?

राज कुन्द्रा जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने अपनी सोशल गतिविधियां बहुत कम कर दी है। साथ ही एक बड़ा कदम उठाया है।

हमें फॉलो करें राज कुन्द्रा का जेल से लौटने के बाद बड़ा कदम, क्या शिल्पा शेट्टी के कहने पर ऐसा किया?
, मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (12:56 IST)
राज कुन्द्रा जेल से बाहर आने के बाद नॉर्मल लाइफ की ओर लौट रहे हैं। पिछले कुछ महीने उनके लिए बहुत खराब रहे। जेल की हवा खानी पड़ी और प्रतिष्ठा धूमिल हुई। उनके कारण पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी नीचा देखना पड़ा। किसे पता था कि पैसों की खातिर राज ऐसा काम कर रहे हैं? मामला फिलहाल चल रहा है। 
webdunia

राज के बारे में ताजा खबर यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। ये अब नजर नहीं आ रहे हैं। अब राज अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया में उनके खिलाफ जो जहर उगला है उससे भी वे बचना चाहते हों। 
webdunia

सूत्रों के अनुसार उन्हें यह सलाह पत्नी शिल्पा शेट्टी ने दी है। शिल्पा ने ही उन्हें कहा है कि कुछ दिनों के लिए उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक लेना चाहिए। वैसे राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। फोटो और वीडियो शेयर करते रहते थे। 
webdunia
राज ने न केवल सोशल मीडिया से दूरी बना ली है बल्कि अब वे इवेंट में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बाहर या पब्लिक प्लेस पर जाने से बच रहे हैं। फिलहाल वे लोगों का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान के बर्थडे पर आधी रात से जुटी घर के सामने भीड़, फैंस ने दिया सपोर्ट