कोरोनावायरस से उबरे आर माधवन, अब भी बरत रहे हैं सावधानी

Webdunia
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (16:51 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे है। बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। अब माधवन ने कहा कि वह कोरोनावायरस संक्रमण से उबर चुके हैं लेकिन अब भी अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं।

 
अभिनेता ने टि्वटर पर कहा कि उनकी मां कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं पाई गई हैं। माधवन ने लिखा, फिक्र और दुआ करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। अम्मा समेत घर पर सभी लोग एक बार फिर कोविड-19 से पीड़ित नहीं पाए गए।
 
उन्होंने कहा, हालांकि हमने संक्रमण का चरण पूरा कर लिया है लेकिन फिर भी हम सभी अत्यधिक सावधानी, एहतियात बरत रहे हैं और घर पर भी सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। ईश्वर की कृपा से हम सभी अब स्वस्थ हैं।
 
माधवन ने 25 मार्च को सोशल मीडिया पर खुद के कोविड-19 से पीड़ित होने की खबर दी थी। उनकी अगली फिल्म 'रॉकेट्री : द नाम्बी इफेक्ट' होगी जो निर्देशक के तौर पर भी उनकी पहली फिल्म होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More