मोदी संग फोटो पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा तो पोस्ट किए ऐसे फोटो...

Webdunia
बुधवार, 31 मई 2017 (12:31 IST)
प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, इस तस्वीर में प्रियंका पाश्चात्य शैली के कपड़ों में प्रधानमंत्री के साथ बैठी नजर आ रही थीं, जिसमें उनकी टांगें दिखाई दे रही थीं। 
 
बस इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने प्रियंका को निशाना बना लिया, प्रियंका के फोटो शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और ट्विटर और फेसबुक पर ट्रोलुओं ने प्रियंका को संस्कारों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। 
 
प्रियंका को भारतीय संस्कृति की दुहाई दी तो किसी ने उनकी टांगों पर निशाना बनाते हुए कमेंट कर डाले। कई ने तो प्रियंका को साड़ी पहनने की सलाह दे डाली और कुछ ने लिखा कि ऐसी हरकत की वजह से उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं। 
 
इस पर प्रियंका ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, उस फोटो में न केवल प्रियंका ने बल्कि उनकी मां ने भी उसी तरह की ड्रेस पहनी हुई है। 
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी प्रियंका ट्रोलर्स को करारे जवाब दे चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले प्रियंका को मेट गाला गाउन के लिए काफी ट्रोल किया गया था। इस पर प्रियंका ने इसे हंसी में लेते हुए अपने पसंदीदा मीम को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More