प्रियंका चोपड़ा के पिता गाते थे मस्जिद में, एक्ट्रेस ने बताया कैसे इस्लाम, ईसाई और हिंदुत्व के साथ हुई परवरिश

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (18:34 IST)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वह बीते कई दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका ओपरा विनफ्रे के शो में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। ओपरा विनफ्रे से बातचीत का एक वीडियो सामने आया है, जहां पर उन्होंने धार्मिक विचारों और धर्मनिरपेक्षता पर खुलकर बात की है। 

 
प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा के एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है मेरा आध्यात्मिक आधार रहा है। भारत में ऐसा कम ही देखा जाता है कि किसी के पास आध्यात्मिक आधार न हो। प्रियंका ने इसके बाद बताया कि कैसे वह कई धर्म से एक साथ शुरू से ही जुड़ी रही हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी परवरिश एक धर्मनिरपेक्ष माहौल में हुई है। उनकी जिंदगी पर शुरू से ही हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म का प्रभाव रहा है। प्रोमो में ओपरा ने प्रियंका से भारत में आध्यात्मिक ऊर्जा के बारे में सवाल किया। प्रियंका इस पर कहती हैं कि मुझे लगता है कि भारत में ये उतना कठिन नहीं है। आप ठीक हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमारे देश में अलग-अलग कई धर्म है। मेरे पिता एक मस्जिद में गाते थे। मैं एक कॅान्वेंट स्कूल में पली बढ़ी हूं। मैं ईसाई धर्म से वाकिफ थी। मुझे इस्लाम के बारे में पता है। मैं एक हिंदू परिवार में पली बढ़ी हूं। आध्यात्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा मुझे हिंदू धर्म के बारे में जानकारी है। 
 
 
आध्यात्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है। जिसे आप वास्तव में अनदेखा नहीं कर सकते। इसे नजरअंदाज भी नहीं कर सकते। एक शक्ति मौजूद है मुझे उसमें विश्वास है।
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि मेरे पिता ने बताया कि सभी धर्मों में सभी भगवान एक ही रास्ता बताते हैं। मैं एक हिंदू हूं। मैं प्रार्थना करती हूं। मेंरे घर में मंदिर है। सच मैं ऐसा मानती हूं कि एक शक्ति मौजूद है और मुझे उसमें विश्वास है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More