खुलासा... प्रियंका चोपड़ा की अगली हिंदी फिल्म का

Webdunia
हॉलीवुड में प्रियंका इस कदर व्यस्त हो गई हैं कि भारत में बैठे उनके करोड़ों प्रशंसकों मायूस हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने इन्हें भूला ही दिया। लंबे समय से प्रियंका की कोई हिंदी फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है। रिलीज तो छोड़िए उन्होंने कोई हिंदी फिल्म साइन ही नहीं की है, लेकिन अब उनके फैंस की यह शिकायत दूर होने का समय आ गया है। खबर है कि प्रियंका ने तय कर लिया है कि अब वे कौन सी हिंदी फिल्म करेंगी। 'बेवॉच' रिलीज हो जाने दीजिए, प्रियंका का सारा ध्यान बॉलीवुड पर होगा और तभी यह फिल्म घोषित होगी। इसे संजय लीला भंसाली बनाएंगे। प्रियंका चाहती हैं कि उनकी वापसी की जोरदार तरीके से हो,  इसीलिए उन्होंने यह फिल्म चुनी है। 
यह 'खान' होगा प्रियंका का हीरो... अगले पेज पर
 

प्रियंका चोपड़ा के हीरो होंगे शाहरुख खान। लंबा अरसा हो गया उन्हें शाहरुख के साथ काम किए। एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों की नजदीकियों की चर्चा मन्नत तक पहुंच गई थी और गौरी खान के कान खड़े हो गए थे। करण जौहर बीच में कूदे और शाहरुख से यह बात मनवा कर ही माने कि वे प्रियंका के साथ फिल्म नहीं करेंगे। अब यह बात पुरानी हो गई है और भंसाली ने किसी तरह से किंग खान को मना लिया है। 
क्या है फिल्म का नाम... अगले पेज पर
 

गुस्ताखियां। जी हां, यही होगा फिल्म का नाम। साहिर लुधियानवी का नाम तो सुना ही होगा आपने। बहुत प्रसिद्ध गीतकार और शायर रहे हैं। उनकी बायोपिक होगी भंसाली ‍की 'गुस्ताखियां'। साहिर को अमृता प्रीतम से इश्क हो गया था। अमृता के घरवालों को यह रास नहीं आया। साहिर का मुस्लिम और गरीब होने वाली बात आड़े आ गईं। इस इश्क को भंसाली अपनी फिल्म में दिखाएंगे। बताने की जरूरत नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा, अमृता का किरदार निभाएंगी। फिलहाल तो भंसाली 'पद्मावती' में उलझे हैं। मामला सुलझते ही वे इस फिल्म की ओर ध्यान देंगे। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More