प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता संग अपने रिश्ते को लेकर कही यह बात

WD Entertainment Desk
बुधवार, 3 मई 2023 (13:27 IST)
  • प्रियंका और अंकित ने उड़ारियां शो में पहली बार साथ काम किया था
  • दोनों बिग बॉस 16 में भी साथ नजर आए थे
  • प्रियंका और अंकित के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती है
priyanka chahar choudhary interview : टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने 'बिग बॉस 16' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस शो में प्रियंका ने अपने को-एक्टर अंकित गुप्ता संग एंट्री की थी। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब यह जोड़ी टीवी सीरियल 'उड़ारियां' में साथ नजर आ रही हैं। वहीं अब प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान अंकित गुप्ता संग अपने रिलेशन पर बात की है।
 
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जब प्रियंका चाहर चौधरी से पूछा गया कि उनका अंकिता संग क्या रिश्ता है। इस पर उन्होंने कहा, वे केवल अच्छे दोस्त हैं। कुछ रिश्ते संयोग से बन जाते हैं और इतने पवित्र और ईमानदार होते हैं कि एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते, ऐसी ही दोस्ती हम दोनों शेयर करते हैं। अंकित ने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छी दोस्ती हो जाएगी। 
 
प्रियंका ने कहा, अंकित मुझे तो हमेशा से पसंद था, मुझे उसे छेड़ना पसंद था। मुझे वह अच्छा दोस्त पहले से लगने लगा था। लेकिन वो लोगों से थोड़ा दूरी बनाए रखता है ना। बाद में उन्हें भी एहसास हुआ कि अच्छी ही है ये, तो ये रिश्ता पुरा दोस्ती का है। 
 
बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता के अफेयर की खबरें अक्सर उड़ती रहती है। दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More