करण मेहरा की मुश्किलें बढ़ी, निशा रावल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (16:11 IST)
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों निशा ने अपने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद करण को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।

 
इसके बाद निशा रावल ने हाल ही में करण मेहरा और उनके परिवार के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। निशा रावल ने करण मेहरा, अजय मेहरा, बेला मेहरा और कुणाल मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। 
 
इसके अलावा निशा ने करण मेहरा पर उनके अकाउंट से एक करोड़ रुप? से ज्यादा की राशि भी निकालने का आरोप लगाया। मुंबई पुलिस ने निशा रावल की शिकायत पर करण मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 
इससे पहले निशा रावल ने करण पर आरोप लगाया था कि करण ने उनके साथ मारपीट की और उनका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उन्हें काफी चोट लगी। हालांकि जमानत के बाद करण ने बयान दिया था कि मैं बेकसूर हूं, मैंने निशा को नहीं मारा, बल्कि उसने खुद अपना सिर दीवार में पटका था, वो एक बाइपोलर इंसान है, उसने मुझे फंसाने के लिए ये सब काम किया है।
 
बता दें कि निशा और करण ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। करण और निशा ने साथ ने डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भाग लिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More