Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इतनी महंगी घड़ी पहनते हैं शाहरुख खान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

हमें फॉलो करें इतनी महंगी घड़ी पहनते हैं शाहरुख खान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (12:36 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए धमाकेदार कमबैक किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हाल ही में शाहरुख खान 'पठान' के प्रमोशन इवेंट में नजर आए थे। इस दौरान उनकी घड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। 

 
दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका शाहरुख को अपने स्किनकेयर रूटीन बताती हैं, जिसे वो फॉलो करते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान ब्लू कलर की शानदार रिस्ट वॉच पहने नजर आ रहे हैं। 
 
शाहरुख खान की इस घड़ी की कीमत करोड़ों रुपए में है। किंंग खान की ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की है। ये रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर घड़ी है। इस घड़ी की कीमत 4.98 करोड़ रुपए है। 
 
शाहरुख खान अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनका घर हो, कपड़े या फिर घड़ी उन हर चीज लग्जरी होती है। शाहरुख की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। 
 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अब तक बॉक्स ऑफिस पर 458.97 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। पठान केजीएफ 2 को मात देकर सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं एक्ट्रेस पीके रोजी, जिनकी 120वीं जयंती पर गूगल ने बनाया खास डूडल