सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक दे रही मैं अटल हूं, इस दिन जी5 पर होगा प्रीमियर

WD Entertainment Desk
रविवार, 10 मार्च 2024 (17:46 IST)
Main Atal Hoon OTT Release: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने भी खूब सराहा।
 
अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। अगर आप भी फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब घर बैठे इसे एंजॉय कर सकते हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

जी5 ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'शुरू करों तैयारी, आ रहे हैं अटल बिहारी। मैं अटल हूं का प्रीमियर 14 मार्च को जी5 पर होगा।' 

ALSO READ: बॉक्स ऑफिस पर चला अजय देवगन की शैतान का जादू, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
 
पंकज त्रिपाठी ने कहा, देश के सबसे बड़े और दिग्गज नेताओं में से एक रहे अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी। इस फिल्म ने मुझे उनके जीवन के कई पहलुओं से परिचित कराया, जिन्होंने मेरे जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अब जब यह फिल्म जी5 पर अपना रिलीज को तैयार है। 
 
फिल्म 'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा, दया शंकर पांडे, राजा सेवक, एकता कौल अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। इसे रवि जाधव और ऋषि विरमानी ने मिलकर लिखा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More