Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तानी कलाकार कर सकते हैं देश की जासूसी : राम रहीम

हमें फॉलो करें पाकिस्तानी कलाकार कर सकते हैं देश की जासूसी : राम रहीम
, बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (19:11 IST)
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के गुरु राम रहीम ने बुधवार को कहा कि भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकार पाकिस्तान के जासूस भी हो सकते हैं इसलिए उनके यहां आने पर रोक लगाई जाना चाहिए। 
इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'एमएसजी द वॉरियर : लॉयन हार्ट' के प्रचार के लिए  यहां पहुंचे डॉ. राम रहीम ने कहा कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है लेकिन उसने भारत को  हमेशा धोखा दिया है और यह भी हो सकता है कि पाकिस्तानी कलाकार यहां हमारे देश की जासूसी कर रहे हों। पाकिस्तानी कलाकारों पर भरोसा करना ठीक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पैदा करने वाले देश के कलाकारों पर हम कैसे भरोसा कर  सकते हैं? मुझे लगता है कि पाकिस्तानी कलाकारों को अपने ही देश में फिल्में करनी चाहिए।  अगर पाकिस्तानी कलाकारों को अभिनय ही करना है तो वे यहां करें या पाकिस्तान में करें,  क्या फर्क पड़ता है? 
 
धार्मिक गुरु से अभिनेता बने डॉ. राम रहीम ने कहा कि उड़ी में जिस तरह पाकिस्तान के  आतंकवादियों में सेना के शिविर पर हमला किया, उसके बाद भी अगर कोई पाकिस्तान के  कलाकारों का समर्थन करता है तो यह दुर्भाग्य की बात है। 
 
'एमएसजी' श्रृंखला की तीसरी फिल्म 'एमएसजी द वॉरियर : लॉयन हार्ट' के बारे में डॉ. राम  रहीम ने कहा कि यह फिल्म 300 साल पुराने राजपूत योद्धा की कहानी है, जो महिलाओं और  धरती मां की इज्जत बचाने के लिए 'एलियंस' से लड़ता है। 
 
इस फिल्म में वे एकसाथ 3 किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी हनीप्रीत इंसा ने किया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी कलाकार बैन विवाद पर क्या बोले गुलजार?