sundarkand

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा दिन... 100 करोड़ की ओर

Webdunia
पद्मावत का जिस तरह से क्रेज बन गया था उसे देख लग ही रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेगी, लेकिन इस बात की भी धुकधुकी थी कि कहीं लोग तोड़-फोड़ या हिंसा से घबरा कर डर तो नहीं जाएंगे। सिनेमाघर वे कुछ दिनों बाद जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शानदार ओपनिंग ने दर्शा दिया कि लोग इस तरह के विरोध से प्रभावित नहीं हैं। 
 
फिल्म ने पेड प्रिव्यू के जरिये पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन कलेक्शन 19 करोड़ रुपये रहे। दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी का लाभ मिला और कलेक्शन 32 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। इस तरह से फिल्म ने दो दिन (पेड प्रिव्यू सहित) 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से तीन दिन में यह फिल्म तब तक लगभग अस्सी करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस बात की पूरी संभावना है कि यह फिल्म रविवार के दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
फिल्म मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है और मल्टीप्लेक्स में खासतौर पर मजबूत है। यदि मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और गोआ में भी यह पहले दिन ही रिलीज हो जाती तो कलेक्शन और भी बढ़िया होते। कम से कम 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन और ज्यादा होता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा डेढ़ साल से रह रहे अलग, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'सालार 2' और 'कल्कि 2' से पहले प्रभास की इन 5 फिल्मों के सीक्वल का है फैंस को इंतज़ार

काजोल का नाम पिता रखना चाहते थे 'मर्सिडीज', 16 साल की उम्र में छोड़ दिया था स्कूल

'गजनी' और 'लगान' के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ब्लड कैंसर से हारी जिंदगी की जंग

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख