पद्म भूषण से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, चिरंजीवी को पद्म‍ विभूषण

पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (11:43 IST)
Padma Award 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सिनेमा जगत की भी कई हस्तियां शामिल हैं। 
 
पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप, चिरंजीवी, विजयकांत और वैजयंतीमाला का नाम शामिल है। ये अवॉर्ड इसी साल राष्ट्रपति के द्वारा दिए जाएंगे।
 
एक्ट्रेस वैजयंती माला, एक्टर चिरंजीवी और डांसर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण मिलेगा। वहीं, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। 
 
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More