शूटिंग सेट पर बिगड़ गई थीं नुसरत भरूचा की तबीयत, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

Webdunia
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (10:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा तबीयत अचानक बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक फिल्म के सेट पर नुसरत भरूचा का ब्लड प्रेशर अचानक लो हो गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
बताया जा रहा है नुसरत भरूचा 23-24 दिन से लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही है। सेट पर वो आसानी से पहुंच सके इसलिए उन्होंने पास के होटल में रहने का फैसला किया। 3 हफ्ते की शूटिंग के बाद एक दिन सेट पर नुसरत की तबीयत खराब हो गई और वो काफी कमजोर महसूस कर रही थीं।
 
नुसरत ने सोचा थकान है और एक दिन में आराम हो जाएगा। लेकिन अगले दिन भी तबीयत उसी तरह खराब रही। नुसरत जैसे ही सेट पहुंची उन्हें वर्टिगो अटैक आया। जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। नुसरत के माता-पिता को भी उनकी तबीयत खराब होने का पता तब चला जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
खबरों के अनुसार एक न्यूज पोर्टल को नुसरत ने बताया कि अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनके मम्मी-पापा भी आ गए। जिसके बाद अगले 6-7 दिन तक उनकी तबीयत खराब रही। फिलहाल वो अपने घर पर हैं और दवाई ले रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा आखिरी बार फिल्म 'अजीब दास्तान्स' में नजर आई थीं। वह जल्द ही रातसेतु, हुडदंग और छोरी में नजर आने वाली है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हर लुक के साथ नरगिस फाखरी फैंस को देती हैं फैशन गोल, देखिए एक्ट्रेस की शानदार तस्वीरें

श्रद्धा कपूर से मानुषी छिल्लर तक, बी-टाउन की स्त्रियां जो रेड लुक में करती हैं रॉक

करीना कपूर खान की द बकिंघम मर्डर्स का पहला गाना साडा प्यार टूट गया हुआ रिलीज

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में शुरू होगी दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग, रकुल प्रीत सिंह संग दोबारा रोमांस करते दिखेंगे अजय देवगन

फरहान अख्तर ने लॉन्च किया नया गाना रीच फॉर द स्टार्स, 2024 का मोटिवेशनल हिट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More