नोरा फतेही ने जताई इस स्टार किड्स संग शादी की इच्छा, बोलीं- मैं इंतजार करूंगी

Webdunia
रविवार, 10 जनवरी 2021 (12:05 IST)
नोरा फतेही ने अपने सेक्सी डांस मूव्स से बहुत कम समय में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली। डांस के साथ-साथ उन्हें फिल्मों में भी रोल ऑफर होने लगे हैं। बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों में नोरा फतेही ने अभिनय किया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है।

 
हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान देती नजर आ रही है। नोरा फतेही ने तैमूर अली खान से शादी की इच्छा जताई है। नोरा फतेही ने करीना कपूर के चैट शो What Women Want में बात करते हुए कहा कि जब तैमूर अली खान बड़े हो जाएंगे तो वह उनसे शादी करना चाहती हैं। 
 
करीना कपूर का चैट शो 'वॉट वुमन वान्ट' काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस शो में बॉलीवुड के सितारे आते हैं और करीना उनके साथ बातें करती हैं। ऐसे में ऐसी कई बाते सामने आती है जो सितारों के बारे में कोई नहीं जानता। वह कई ऐसे किस्से और काहानियां भी शेयर करते हैं जो सुर्खियां बन जाती है। 
 
हाल ही में करीना कपूर के चैट शो में नोरा फतेही ने भी ऐसी ही इच्छा जाहिर की करीना ने जब उनसे शादी के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह तैमूर अली खान से शादी करना चाहती है। क्योंकि वह तैमूर को काफा पसंद करती है। वह तैमूर के बड़े होने का इंतजार कर रही हैं।
 
नोरा के इस जवाब से करीना हंसने लगी और कहा कि 'तैमूर अभी बस चार साल का हैं। मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है।' इस पर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी।
 
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही फोटोग्राफर्स की पसंद रहे हैं। वह जहां भी जाते हैं, पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करते नजर आते हैं। यही नहीं अब तो वह फोटोग्राफर्स के घेरने पर रिएक्ट भी करने लगे हैं। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रही हैं। 
 

निर्देशक नहीं इंजिनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इस दिन होगा गो नोनी गो का भव्य प्रीमियर

दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला ने शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

सिल्क गाउन में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, हॉट तस्वीरें वायरल

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More