शाहरुख खान की हॉरर सीरीज़ 'Betaal' 24 मई से Netflix पर

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (18:39 IST)
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी बना रहे हैं कंटेंट। उनकी नई जॉम्बी हॉरर सीरीज़ 'Betaal' रिलीज के लिए है तैयार। इस सीरिज का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़। शाहरुख के बैनर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट तले बनी यह सीरिज़ 24 मई से नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़।  
 
बेताल को बनाने की घोषणा पिछले साल जुलाई में हुई थी। तब से फैंस को इसका इंतजार था। अब यह बिलकुल सही समय पर रिलीज हो रही है क्योंकि इस समय ज्यादातर लोगों का समय घर पर ही गुजर रहा है। सिनेमाघर खुलने के फिलहाल आसार नहीं है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई सीरिज की डिमांड है। हॉरर सीरिज का बेसब्री से इंतजार है और दर्शकों के मनोरंजन की कसौटी पर यह खरी उतर सकती है। 
 
क्या है कहानी? 
कहानी की बात की जाए तो इसमें ब्रिटिशकाल दिखाया गया है। यह भारत के एक गांव की कहानी है। दो सदी पुरानी एक बुरी आत्मा का सामना ब्रिटिश इंडियन आर्मी ऑफिसर और उसकी बटालियन से होता है। इसके बाद कहानी में कई रोचक और रोमांचक मोड़ आते हैं। कहा जा रहा है कि यह सीरिज़ बेहद थ्रिलिंग है और कुछ डरावने पलों से भी दर्शकों का सामना होगा। यह एक जॉम्बी बेस्ड सीरिज़ है। 
 
बेहतरीन कलाकार 
इस सीरिज़ का एक और प्रमुख आकर्षण है इसमें काम करने वाले कलाकार। अभिनय के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाने वाले बेहतरीन एक्टर्स इसमें आएंगे नजर। इनमें विनीत कुमार, अहाना कुमरा, सुचित्रा पिल्लई, मंजरी रुपाला जोशी, जीतेन्द्र जोशी प्रमुख हैं। 
 
पेट्रिक ग्राहम इस बेताल सीरीज़ के लेखक और निर्देशक हैं। बेताल भारत में ब्लमहाउस प्रोडक्शन और रेड चिलीज़ बैनर के तले बनी दूसरी सीरीज़ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More