नसीरुद्दीन शाह ने अफगानिस्तान में तालिबान की जीत का जश्न मना रहे भारतीय मुस्लिमों को कहा सुधर जाओ

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (19:38 IST)
फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों हर किसी को खरी-खरी सुनाने वाले हो गए हैं। किसी को नहीं बख्शते, चाहे वो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन क्यों न हो। दिल की बात सार्वजनिक रूप से बयां करने के कारण उन्हें भी लोगों की खूब सुननी पड़ती है। 
 
नसीर ने उन मुस्लिमों को निशाने पर लिया है जो अफगानिस्तान में तालिबान की जीत का जश्न मना रहे हैं। नसीर ने एक वीडियो जारी किया है और हिंदुस्तानी इस्लाम और दुनिया के अन्य देशों इस्लाम के अंतर को समझाया है। 


 
तालिबान का समर्थन कर रहे मुस्लिमों से नसीर ने पूछा है कि भारतीय मुस्लिम क्या वहशीपन के साथ जीना चाहते हैं या अपने महजब में सुधार करना चाहते हैं? 
 
 
हिंदुस्तानी इस्लाम अलग 
नसीर ने कहा है कि वे हिंदुस्तानी मुसलमान हैं और भगवान के साथ उनका रिश्ता औपचारिक है। उन्होंने भारतीय मुस्लिमों से कहा है कि तालिबान की जीत का जश्न मनाना खतरनाक है। हिंदुस्तानी इस्लाम दुनिया से अलग रहा है और खुदा ऐसा वक्त न लाए कि हम उसे पहचान भी न सकें। 
 
ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते 
नसीर इन दिनों बेहद कम फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे ऐसी फिल्म या रोल नहीं करना चाहते हैं जिसे करने में उन्हें अपने रोल के लिए दो-तीन महीने तैयारी करना पड़े। उन्होंने आलिया भट्ट, कृति सेनन, फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि ये उनकी जनरेशन के कलाकारों से ज्यादा प्रतिभाशाली हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More