Daily Horoscope
✕

नंदिता दास ने सेंसर बोर्ड के सिद्धांतों को बताया खतरनाक

Webdunia
फिल्म 'पद्मावत' को लेकर जितने विवाद पिछले कुछ दिनों में हुए हैं उससे पता चलता है कि खुद सेंसर बोर्ड ही चीज़ों को समझ नहीं पा रहा है। पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी पर भी फिल्मों को सर्टिफिकेट ना देने के आरोप लगाए गए, लेकिन नए अध्यक्ष प्रसून जोशी के आने के बावजूद ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इस बारे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ आवाज़ उठाई है। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर नंदिता दास का भी नाम जुड़ गया है। 
 
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में नंदिता दास ने अपनी आने वाली फिल्म और सेंसर बोर्ड के बारे में बातें की। नंदिता दास का कहना है कि सेंसर बोर्ड के फिल्मों को सर्टिफकेट देने के नियमों में खामी हैं क्योंकि कुछ मुट्ठीभर लोग यह तय नहीं कर सकते कि पूरा देश क्या देखना चाहता है। यह खतरनाक है कि संस्कृति के कुछ स्व-घोषित संरक्षक, लोगों को यह बताते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। कला को आगे बढ़ने के लिए आजादी की जरूरत होती है। सेंसर बोर्ड के सिद्धांत गलत हैं। 
 
अपनी फिल्म 'मंटो' के बारे में उन्होंने बताया कि मैंने फिल्म का विषय मंटो का चुनाव उनके धर्म और राष्ट्रीयता की वजह से नहीं किया बल्कि लेखक किस चीज के लिए आवाज़ उठाते थे, इस वजह से किया है। मंटो खुद को राष्ट्रीयता और धर्म की पहचान से ऊपर का इंसान मानते थे। वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बड़े हीरो थे। यह फिल्म मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो  की बायोपिक है। इसमें मंटो के बारे में कुछ ऐसी बातें होंगी जो कुछ ने शायद सुनी होंगी और कुछ ने नहीं। 
 
इस फिल्म में मंटो का किरदार नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी निभा रहे हैं। मंटो के किरदार के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के चुनने के बारे में नंदिता ने कहा कि मैं एक ऐसा अभिनेता चाहती थी जो एक तरफ तो काफी अक्खड़ और स्वार्थी दिख सके, वहीं दूसरी तरफ संवेदनशील हो। जो आंखों के ज़रिये कई तरह के भावों को व्यक्त कर सकें। नंदिता, मंटो और नवाज़ुद्दीन के ग़ुस्से, हास्य और अहं भाव में समानता देखती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख