फेक न्यूज पर फूटा मोनालिसा का गुस्सा, शादी से पहले 6 साल तक एक शख्स के साथ लिव-इन में रहने पर तोड़ी चुप्पी

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (16:23 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ मोनालिसा 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही हैं। अब इन खबरों पर मोनालिसा ने अपना रिएक्शन दिया है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने इस खबर को फेक बताया है और कहा हैं कि ये खबर के लिए वह शख्त एक्शन लेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने पब्लिकेशन को चैलेंज भी किया हैं कि ये बात को साबित करके बताए और वो कौन इंसान हैं जो उनके रहते थे, उन्हें उनके सामने लाए। 
 
मोनालिसा ने कहा, “जब मैंने खबर पढ़ा तो मुझे बहुत बुरा लगा। ऐसे कैसे कोई बिना बात किए या सच जाने बिना ऐसी खबर लिख सकता है। ये खबर पहले विक्रांत ने पढ़ी और जब मुझे बताया। ये रिपोर्ट देख हम दोनों बहुत हंसे, लेकिन अब मेरे फैंस ये खबर पढ़ेंगे और उनको ये झूठी खबर सच लगेंगी।
 
मैं लकी हूं कि विक्रांत जैसा पार्टनर मेरी लाइफ में है जो काफी समझदार हैं। लेकिन तब क्या हो जब किसी कपल के बीच इस तरह की समझ और मैच्योरिटी न हो? ऐसी खबर से तो फिर वह रिश्ता टूट भी सकता है। आखिर किस आधार पर उन लोगों ने यह खबर छापी कि शख्स के साथ शादी से पहले 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही हूं।
 
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है।  उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More