ओटीटी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

WD Entertainment Desk
शनिवार, 3 जून 2023 (14:52 IST)
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, डायरेक्ट-टू-डिजिटल ओरिजिनल फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक कोर्टरूम ड्रामा है। यह फिल्म यौन शोषण के आरोपी आसाराम के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील पीसी सोलंकी पर आधारित है।
 
इस फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए मनोज बाजपेयी को खूब तारीफ मिल रही है। वहीं अब यह फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज हो गई है। ओटीटी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'सिर्फ एक बंदा काफी है' पहली फिल्म है। मेकर्स काफी दिनों से इसे थिएटर्स में रिलीज करने की बात कर रहे थे। 
 
फिल्म को दिल्ली, मुंबई और यूपी सहित पांच राज्यों में रिलीज किया गया है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि लोगों की काफी ज्यादा डिमांड थी कि इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाए, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान किया गया है।
 
गौरतलब है कि ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी वकील पी.सी सोलंकी की भूमिका में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी की इच्छाशक्ति और सेल्फ स्टाइल्ड गॉडमैन की ताकत के बीच की लड़ाई में हमेशा जीत इच्छाशक्ति की ही होती है और कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं होता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More