केआरके के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मनोज बाजपेयी, दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (10:54 IST)
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान यानि केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते नजर आते रहते हैं। इस वजह से वह कई बार मुसिबत में भी फंस जाते हैं। बीते दिनों सलमान खान ने केआरके के खिलाफ उनकी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

 
वहीं अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने केआरके के लिए इंदौर की जिला अदालत में मानहानि का केस दर्ज करवाया है। इस बात की जानकारी मनोज बाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने दी है। खबरों के अनुसार केआरके ने कथित तौर पर मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था।
 
वकील परेश एस जोशी मे कहा कि एक्टर की तरफ से कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कमाल आर खान के द्वारा पेश किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत पेश की गई। इस शिकायत में केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है।
 
जोशी के मुताबिक मनोज बाजपेयी इस शिकायत के सिलसिले में इंदौर की अदालत के सामने मंगलवार को उपस्थित हुए। उन्होने केआरके के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 सितंबर को होगी। फिलहाल इस मामले पर केआरके की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More