मानसा वाराणसी ने जीता फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब, देखिए तस्वीरें

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (11:48 IST)
फेमिना मिस इंडिया का भी सफल आयोजन हो चुका है। इस बार फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब तेलंगाना की 23 साल की मानसा वाराणसी ने अपने नाम किया हैं। 10 फरवरी को मुंबई के फ्लश होटल में इस इवेंट का आयोजन किया गया। जहां वाणी कपूर, चित्रागंदा सिंह, नेहा धूपिया, पुलिकित सम्राट और अपारशक्ति खुराना भी पहुंचे।
 
इन तमाम सितारों की मौजूदगी में फेमिना ने 2020 के अपने ताज के लिए मानसा वाराणसी को चुना। टॉप 5 की रेस में ख़ुशी मिश्रा, रति हुल्जी, मनिका शेओकांड, मान्या सिंह और मानसा वाराणसी पहुंची थीं। जिसके बाद आखिरी लड़ाई मानसा वाराणसी, मान्या सिंह और मनिका शेओकांड के बीच हुई।
 
कई सारे राउंड और रैम्प वाक के बाद जजेस ने मानसा को चुना जबकि मान्या फर्स्ट रनर बनी और मनिका सेकेंड। ऐसे में अब मानसा वाराणसी मिस वर्ल्ड मुकाबले के लिए भारत की तरफ से जाएंगी। जहां वो ताज जीतकर देश का नाम रोशन करने की कोशिश करेंगी।
 


मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणसी 23 साल की हैं। मानसा इससे पहले मिस तेलंगाना भी रह चुकीं हैं। मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं।
वह तेलंगाना की रहने वाली हैं। मानसा के पास कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन की डिग्री है। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम सीखा है, इसके अलावा उन्होंने चार साल क्लासिकल संगीत भी सीखा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More