ऑस्कर 2024 की रेस से बाहर हुई मलयालम फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो'

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (15:59 IST)
movie 2018 everyone is a hero: मलयालम फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो' को भारत की ओर से ऑस्कर्स 2024 में ऑफिशियल एंट्री मिली थी। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटगरी में भेजा गया था। लेकिन अब '2018' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है।

'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने शुक्रवार को ऑस्कर 2024 के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट फिल्मों की घोषणा की है। इसमें फिल्म '2018' का नाम शामिल नहीं है। वहीं विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' भी ऑस्कर से बाहर हो गई है। इस फिल्मम को इंडिपेंडेंट नॉमिनेशन के जरिए ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया था।
 
'2018' के ऑस्कर से बाहर होने पर फिल्म के निर्देशक ने भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है। फिल्म के निर्देशक जूड एंथनी जोसेफ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हर किसी का शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। मगर अफसोस की बात है कि हमारी फिल्म '2018- एवरीवन इज ए हीरो' दुनिया भर की 88 अंतरराष्ट्रीय भाषा की फिल्मों में से आखिरी 15 फिल्मों में जगह नहीं बना पाई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jude Anthany Joseph (@judeanthanyjoseph)

उन्होंने लिखा, आप सभी को निराश करने के लिए मैं अपने सभी फैंस और समर्थकों से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। फिर भी, इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर एक सपने जैसी जर्नी रही है। इस जर्नी को मैं हमेशा हमेशा याद रखूंगा।
 
बता दें कि फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो' साल 2018 में केरल में आई भीषण बाढ़ पर आधारित है। इस आपदा में लगभग 483 लोगों की जान गई थी। फिल्म में उस समय के सारे तथ्यों को दर्शाया गया है। फिल्म में इंसानियत को भी सबसे ज्यादा दिखाया गया है।
 
जूड एंथनी जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टोवीनो थॉमस, कनचाको बाम, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म मई 2023 में रिलीज की गई थी। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More