सर्जरी के बाद काम पर लौटे महेश मांजरेकर, जल्द 'बिग बॉस मराठी' को होस्ट करते आएंगे नजर

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (17:23 IST)
बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर महेश मांजरेकर को लेकर बीते दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को पता चला था कि वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। 

 
हाल में महेश मांजरेकर सर्जरी करवाकर घर लौट आए थे। अब उनकी सेहत में सुधार है और एक बार फिर वह काम पर लौट आए हैं। महेश मांजरेकर जल्द ही बिग बॉस मराठी के तीसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 
प्रोमो वीडियो में महेश मांजरेकर बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। महेश बिग बॉस मराठी के पहले 2 सीजन भी होस्ट कर चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह इस सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रोमो सामने आने के बाद उनके फैंस में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है। 
 
बिग बॉस मराठी का अगला सीजन 19 सितंबर से कलर्स मराठी पर शुरू होने जा रहा है। यह शो 100 दिनों तक चलेगा। बता दें कि महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं। हालांकि उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया है। 
 
साल 1992 में महेश मांजरेकर ने मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर, कांटे और दस कहानियां शामिल हैं। महेश एक्टर होने के अलावा सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। महेश मांजरेकर ने निदान, आई और वास्तव जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

निर्देशक नहीं इंजिनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इस दिन होगा गो नोनी गो का भव्य प्रीमियर

दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला ने शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

सिल्क गाउन में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, हॉट तस्वीरें वायरल

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More