अनुष्का, किआरा को पीछे छोड़ कृति ने मारी बाजी, बन गईं आदिपुरुष की हीरोइन!

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2020 (13:11 IST)
प्रभास को लेकर ओम राउत ने फिल्म 'आदिपुरुष' अनाउंस कर दी है जो कि बड़े बजट की फिल्म है। ओम राउत ने इसके पहले 'तान्हाजी : द अनसंग हीरो' नामक फिल्म बनाई थी जो कि 2020 की सबसे कामयाब हिंदी फिल्म रही। 
 
आदिपुरुष को रामायण से प्रेरित बताया जा रहा है। प्रभास का किरदार राम से तो सैफ अली खान का किरदार रावण से प्रेरित है। इस बात की घोषणा भी हो चुकी है। 
 
अब हीरोइन की बारी। सीता से प्रेरित रोल के लिए कृति सेनॉन को लिए जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार कृति से इस फिल्म के लिए संपर्क किया और इतने बड़े ऑफर को स्वीकारने में उन्होंने देर नहीं लगाई। 
 
गौरतलब है कि इस रोल के लिए अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, किआरा आडवाणी, कीर्ति सुरेश जैसी नायिकाओं के नाम पर विचार किया गया था, आखिरकार कृति ने बाजी मार ली। 
 
कृति ने पकड़ी रफ्तार 
कृति का करियर इन दिनों जोरदार तरीके से रफ्तार पकड़ रहा है। अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे', राजकुमार राव के साथ 'हम दो हमारे दो', वरुण धवन के साथ 'भेडि़या' जैसी फिल्में वे कर रही हैं। इसके अलावा भी दो और फिल्में उन्होंने साइन कर रखी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की सुहागरात की सीडी हुई गुम, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का मजेदार ट्रेलर रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी को ऑफर हुई थी ब्रह्मास्त्र, एक्टर ने पिता के कहने पर ठुकरा दी थी फिल्म

3000 लड़कियों में से 'परदेस' के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी, सुभाष घई ने बदला था एक्ट्रेस का नाम

कौन बनेगा करोड़पति 16 : अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन के साथ अपनी अविस्मरणीय मुलाकात को किया याद

एक्टर के बाद निर्माता बनना चाहते हैं पुरु छिब्बर, बोले- जल्द ही उस भूमिका को निभाने के लिए उत्सुक हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More