सलमान खान ने पूरी की 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, शेयर किया अपना धांसू लुक

WD Entertainment Desk
रविवार, 4 दिसंबर 2022 (12:33 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ईद 2023 को फैंस पर धमाकेदार ईदी देने वाले हैं। ईद 2023 के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने जा रही है। सलमान खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

 
सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना धमाकेदार लुक शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी फैंस को दी है। तस्वीर में सलमान खान ब्लैक कलर की टी-शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई है। 
 
तस्वीर में सलमान खान बड़े-बड़े बालों में बेहद कुल लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भाईजान ने कैप्शन में लिखा, 'किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग हुई पूरी। 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म।'
 
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म में सलमान के सशथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती और राघव जुयाल नजर आने वाले हैं। फिल्म सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More