इस स्टारकिड के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती हैं खुशी कपूर

Webdunia
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। जाह्नवी के सक्सेसफुल डेब्यू के बाद उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के डेब्यू की चर्चा है। अपनी बहन जाहन्वर की ग्रैंड एंट्री के साथ ही खुशी ने भी एक्ट्रेस बनने की इच्छा जता दी थी।


हाल ही में जाह्नवी और खुशी कपूर नेहा धुपिया के चैट शो का हिस्सा बनी थी। इस दौरान खुशी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान खुशी ने यह भी बताया की वह किस स्टारकिड के साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती है। 
 
खुशी कपूर ने कहा, 'लोग मेरे बारे में बात करते हैं कि मैं कब बॉलीवुड में डेब्यू करुंगी तो मुझे ये बातें अच्छी लगती है। इसे सुनकर मजा आता है। मेरा मतलब मैं अभी भी स्कूल में हूं तो जाहिर तौर पर इसके बारे में मैंने सोचा है लेकिन ये अभी नहीं हो रहा है।' 
 
इसके बाद जब खुशी को तीन ऑप्शन देते हुए पूछा गया कि वो किसके साथ बॉलीवुड डेब्यू करना चाहेंगी, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे या फिर जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ। तो खुशी ने इस पर अहान पांडे का नाम चुना। खुशी कपूर ने कहा, मैंने अहान को एक्ट‍िंग करते देखा है इसलिए मेरा उसे चुनना ही अभी ठीक होगा। 
 
लेकिन जब ये सवाल जाह्नवी कपूर से किया गया तो उन्होंने कहा मैं चाहती हूं खुशी मिजान जाफरी संग डेब्यू करें। खुशी बॉलीवुड में कब डेब्यू करने जा रही हैं इस सवाल का जवाब देते हुए बीते दिनों एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा था कि खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में जाकर एक्टिंग की ट्रेनिंग लेंगी। इसके बाद ही वे बॉलीवुड में डेब्यू के बारे में सोचेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More