कसौटी जिंदगी की बंद होने की कगार पर, परेशान हुए मेकर्स

Webdunia
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (18:06 IST)
कसौटी जिंदगी की सीजन 2 छोटे परदे का लोकप्रिय शो है, लेकिन इसके फैंस को यह जानकर झटका लग सकता है कि यह शो अब बंद होने की कगार पर है। इसके मेकर्स दो महीने से शो पर परदा गिराने की तैयारी में हैं। कुछ कारण सामने आए हैं जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया है। 
 
कारण नंबर 1 : गिरती टीआरपी 
शो की लगातार टीआरपी गिर रही है और इससे मेकर्स खुश नहीं हैं। कोविड 19 के कारण शो पर गहरा असर हुआ है और यह शो दर्शकों के बीच पिछले कुछ दिनों से पहले जैसी वैसी जगह नहीं बना पा रहा है। 
 
कारण नंबर 2 : बदलाव नहीं आया पसंद 
लीड एक्टर्स द्वारा लगातार शो छोड़ने के कारण दर्शकों की शो में रूचि कम होती जा रही है। कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान ने यह शो छोड़ा तो आमना शरीफ ने उनकी जगह ली। मिस्टर बजाज के रूप में करण सिंह ग्रोवर थे, लेकिन बाद में उनकी जगह करण पटेल ने ली। दर्शकों को यह बदलाव पसंद नहीं आया। 
 
कारण नंबर 3 : और कलाकार छोड़ रहे हैं शो 
खबर है कि पार्थ समथान और साहिल आनंद ने भी शो छोड़ने का फैसला लिया है। लगातार कलाकारों द्वारा शो छोड़ने के कारण मेकर्स परेशान हो गए हैं और वे शो बंद करना चाहते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More