कार्तिक आर्यन का चालान काटने के बाद मुंबई पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, लिखा- ये भूल मत करो कि 'शहजादा'....

WD Entertainment Desk
रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (15:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज के बाद कार्तिक मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन रॉन्ग साइड में अपनी कार पार्क करने की वजह से पुलिस ने उनका चालान काट दिया था। 

 
अब मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन का चालान काटने के बाद एक मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को एक कड़ा संदेश दिया है।
 
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कार्तिक आर्यन की लग्जरी कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'समस्या? समस्या ये थी कि कार गलत साइड में पार्क थी। ये भूल मत करो कि 'शहजादा' ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ा सकते हैं।' 
 
पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।' पुलिस ने अपने ट्वीट में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के डायलॉग स्टाइल में कैप्शन लिखा है। 
 
बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरुलू' की हिंदी रीमेक है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More