करीना कपूर रखने जा रहीं साउथ इंडस्ट्री में कदम, इस सुपरस्टार संग पर्दे पर आएंगी नजर!

बताया जा रहा है कि फिल्म 'टॉक्सिक' में साउथ स्टार यश के साथ नजर आ सकती हैं करीना कपूर

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (17:16 IST)
  • हाल ही में हुआ है टॉक्सिक का ऐलान 
  • फिल्म में यश आएंगे लीड रोल में नजर
  • 2025 में रिलीज होगी फिल्म 
Kareena Kapoor will make her South debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। वहीं अब खबर आ रही है कि करीना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। वह साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आ सकती हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

हाल ही में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ऐलान हुआ है। इस फिल्म को गीतू मोहनदास निर्देशित कर रही हैं। इस फिल्म का टीजर और यश का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। वहीं मेकर्स फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।

ALSO READ: ट्रेडिशनल लुक में कमाल लगती हैं Neha Pendse, देखिए एक्ट्रेस के खूबसूरत साड़ी लुक
 
'फिल्मफेयर' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' में यश के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। करीना की एंट्री की घोषणा मेकर्स जल्द ही आधिकारिक तौर पर करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में शुरू होगी। 
 
हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर 'टॉक्सिक' में न ही करीना कपूर की एंट्री की खबर सामने आई हैं और न ही शूटिंग को लेकर कोई अपडेट आया है।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
बता दें कि बीते दिनों फिल्म से यश का काउबॉय लुक रिवील किया गया था, जिसमें वह कंधे पर मशीन गन रखे और सिगार पीते नजर आ रहे थे। वीडियो में डीसी कॉमिक्स के भी कुछ किरदार दिखे थे।
 
गीतू मोहनदास द्वारा लिखित और निर्देशित यश की 'टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा सह-निर्मित होगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More