बेटी के जन्म के 5 महीने बाद ही क्यों दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं गिन्नी चतरथ? कपिल शर्मा ने खोला मजेदार राज

कपिल ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचाई थी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (10:33 IST)
The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ वापस लौट चुके हैं। शो का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च को ऑन एयर हुआ है। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने शिरकत की। 
 
शो में कपिल शर्मा ने कपूर फैमिली संग जमकर मस्ती-मजाक किया। साथ ही वह रणबीर कपूर संग अपने बच्चों के बारे में बात करते दिखे। इस दौरान कपिल शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के पांच महीने के भीतर दूसरे बच्चे की प्लानिंग क्यों बनाई। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

शो में रणबीर कपूर ने कपिल से गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद उनमें आए बदलावों के बारे में पूछा। वहीं गिन्नी ने कपिल की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन पति और एक अच्छा पिता बताया। हालांकि, कपिल ने चिढ़ाते हुए खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी गिन्नी के बजाय अपनी बेटी अनायरा का अधिक ख्याल रखते हैं, क्योंकि गिन्नी जल्द ही दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ginni Chatrath (@ginnichatrath)

इस पर गिन्नी ने कपिल की तरफ इशारा किया और पूछा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी अनायरा सिर्फ पांच महीने की थी, तब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थीं। गिन्नी का सवाल सुनकर कपिल ने कहा कि ऐसा लॉकडाउन के कारण हुआ और वह घर पर थे और कोई शूटिंग नहीं थी, जो इसके पीछे मुख्य कारण बना। 
 
बता दें कि कपिल ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद वह दिसंबर 2019 में अपनी पहली बेटी अनायरा के माता-पिता बने थे। फरवरी 2021 में कपिल ने बेटे त्रिशान का स्वागत किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म इमरजेंसी के लिए कंगना रनौत को नोटिस जारी, सिखों की छवि खराब करने का है मामला

सलमान खान की वांटेड के 15 साल पूरे, बॉलीवुड के एक्शन का हाई-ऑक्टेन मेकओवर

फीमेल फैन को नहीं मिला दिल-लुमिनाती इंडिया टूर का टिकट, भेजा दिलजीत दोसांझ को लीगल नोटिस

श्रीमद् रामायण में दिखाई जाएंगी सिन्दूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More