कंगना रनौट ने की ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस को बताया 'फुल मून'

WD Entertainment Desk
रविवार, 20 अगस्त 2023 (15:48 IST)
kangana praises aishwarya rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। कंगना के निशाने पर अक्सर कई बॉलीवुड सेलेब्स रहते हैं। हालांकि वह कई बार कुछ सितारो की तारीफ भी करती हैं। वहीं अब कंगना ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की है।
 
कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो शेयर कर उन्हें फुल मून बताया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं की खूबसूरती पर बात की और ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ तृषा कृष्णन भी नजर आ रही हैं।
 
कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बॉलीवुड के गीतकारों ने सोलह साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन चालीस या पचास की उम्र वाली महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का इस्तेमाल करने असफल रहे, क्योंकि वह न केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और अनुभवी भी हैं। ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।
 
कंगना रनौट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई हैं। कंगना जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास चंद्रमुखी 2, तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्स जैसी फिल्में भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More