चंडीगढ़ पहुंचते ही कंगना रनौट ने फिर साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, बोलीं- मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोलबाला

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (13:23 IST)
शिवसेना से विवाद के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट मुंबई से वापस अपने घर मनाली लौट रही हैं। कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। यहां से हिमाचल प्रदेश के मनाली जाएंगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

 
कंगना ने लिखा, दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए। आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।
 
कंगना ने ट्वीट किया, चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्योरिटी नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं, लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।
 
कंगना ने लिखा, जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!
 
गौरतलब है कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने ट्विटर पर मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कर दी थी। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। वहीं बीते दिनों बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण का हवाला देकर तोड़फोड़ की थी, जिसे अभिनेत्री ने बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

बनारसी साड़ी में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखिए तस्वीरें

Emmy Awards 2024 में नॉमिनेट होने वाली भारत की एकमात्र सीरीज बनीं द नाइट मैनेजर

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More