परिवार संग पिकनिक मनाने पहुंचीं कंगना रनौट, तस्वीरें वायरल

Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2020 (15:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कंगना अपने घर में ही समय बिता रही थी। लेकिन अब देश में अनलॉक-2 का फेज चल रहा है। लिहाजा एक्ट्रेस पूरी फैमिली को लेकर मनाली में पिकनिक मनाने निकल पड़ीं।


कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कंगना अपनी फैमिली के साथ पिकनिक एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने इस पल को कितना एंजॉय किया।
 
कंगना रनौट की टीम ने भी वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'कंगना रनौट ने अपने परिवार के लिए पिकनिक का आयोजन किया, वहीं लॉकडाउन के कारण घाटी में कोई पर्यटक नहीं है। इसका परिणाम? घाटी में आजादी और खुशहाल समय जो उन्होंने सालों से नहीं देखा। प्रकृति के पास हमारे उपचार का अपना एक तरीका है, जिसे हमें बस तलाश करने की आवश्यकता है।
 
वीडियो में कंगना पहाड़, झील और हरे मैदानों के बीच खूब मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान कंगना बेहद खुश नजर आ रही हैं, वो कभी झील के पानी को छू कर चिल्ला रही हैं तो कभी अपने भांजे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म 'थलाइवी' और 'धाकड़' में नजर आएंगी। वहीं कंगना फुल टाइम डायरेक्शन में भी हाथ आजमाने जा रही हैं, कुछ वक्तपहले उन्होंने 'अपराजित अयोध्या' नाम की फिल्म बनाने की घोषणा की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीमद रामायण में दिखाई जाएंगी सिंदूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More