अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हुईं काजोल, यूजर्स ने की उर्फी जावेद से तुलना

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (15:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। काजोल वैसे तो काफी स्टाइलिश हैं और वो हर ड्रेस को काफी अच्छे से कैरी करती है। लेकिन इस बार काजोल अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

 
दरअसल, हाल ही में दुबई में आयोजित फिल्म फेयर मीडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड नाइट्स में काजोल पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। इस पर बड़ा सा व्हाइट कॉलर लगा हुआ था। कई यूजर्स को काजोल का यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
 
यूजर्स काजोल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे काजोल के वीडियो पर कमेंट करते एक यूजर ने लिखा, कुछ ढंग का पहन लेती, जो आरामदायक हो। एक अन्य ने लिखा, उन्होंने चादर क्यों पहना हुआ है। एक यूजर ने लिखा, इसने मेरे बाइक का कवर पहना है लगता है।
 
वहीं कई यूजर्स ने काजोल की तुलना अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए पहचाने जानी वालीं बिग बॉस कंटेस्टेंट उर्फी जावेद से भी कर दी। यूजर्स ने लिखा, उर्फी वाली बीमारी तो नहीं लग गई इन्हें भी।
 
बता दें, इससे पहले काजोल की अपनी बहन तनीषा से लड़ते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में दुर्गा पूजा के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी, वहीं उनकी मां बीच-बचाव करती नजर आई थीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल बीते दिनों फिल्‍म 'देवी' और ‘त्रिभंगा' में नजर आई थी। इसके अलावा काजोल फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' में अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More