काजोल ने बताए कोरोनाकाल में फिट रहने के 5 तरीके, वायरल हो रहा पोस्ट

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (18:20 IST)
हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करना होता है। इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने वल्डे हेल्थ के मौके पर फिट रहने और कोरोना से बचने के 5 तरीके बताए हैं।

 
काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। काजोल ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज के टाइम में खुश रहने के 5 रूल हैं- अपने हाथ को अंदर रखो, खिड़की ऊपर करो, उस कार को चलाओ, घर जाओ और बाहर मत निकलो और इस तरह मेरे दोस्त हम #WorldHealthDay 2021 को मनाते हैं।'
 
इस तस्वीर में काजोल गाड़ी में बैठी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है वे अपनी पांचों उंगलियां दिखती नजर आ रही हैं। काजोल के पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है एक्ट्रेस ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट को शेयर किया है। 
 
काजोल के इस पोस्ट को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं साथ में प्रतिक्रियां दे रहे हैं। एक यूजर ने काजोल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'बहुत जरूरी रूल्स हैं। याद दिलाने के लिए धन्यवाद काजोल।'
 
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म 'तानाजी' में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वे नेटफ्लिक्स की फिल्म त्रिभंग में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को खूब सराहना मिली थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More