dharma sangrah
✕

बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर निर्देशक कबीर खान ने कही यह बात

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (16:09 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' में नजर आए थे। बीते दिनों सलमान ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल अनाउंस किया था।

 
सलमान खान ने बताया था कि इस फिल्म की कहानी एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म का नाम 'पवन पुत्र भाईजान' बताया था। हालांकि तब बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान ने कहा था कि उन्हें इस फिल्म के सीक्वल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
अब कबीर खान ने कन्फर्म किया है कि 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बन रहा है। खबरों के अनुसार कबीर खान ने कहा है कि फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है और इसका नाम 'पवन पुत्र भाईजान' होगा। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है लेकिन उन्हें लगता है कि केवी विजयेंद्र प्रसाद निश्चित रूप से कुछ रोमांचक लिखेंगे।
 
हालांकि कबीर खान ने यह भी कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी होगी तो ही सीक्वल बनेगा। उन्होंने कहा, सीक्वल बनाने का आइडिया मुझे कभी पसंद नहीं आता। मैं अपनी किसी फिल्म का सीक्वल सिर्फ इसलिए नहीं बनाऊंगा क्योंकि ओरिजिनल सक्सेसफुल रही। अगर अच्छी कहानी मिली तो जरूर एक सीक्वल बनाना चाहूंगा।
 
बता दें कि बजरंगी भाईजान का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इस फिल्म की स्टोरी भी केवी विजयेंद्र प्रसाद ने ही लिखी थी। फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम रोल में थे। फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख