ईसा मसीह की प्रतिमा हटाए जाने पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- मैं नास्तिक हूं लेकिन...

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (17:34 IST)
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने ट्वीट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जावेद अख्तर लगभग हर समसामयिक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात जनता के सामने रखते हैं। हाल ही में कर्नाटक में ईसा मसीह का स्टैच्यू गिराए जाने पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बेंगलुरु पुलिस पर जमकर निशाना साधा है।
 
जावेद अख्तर ने लिखा, 'हालांकि, मैं नास्तिक हूं, लेकिन एक भारतीय होने के नाते मेरा सिर शर्म से झुक गया है। कर्नाटक सरकार के आदेश पर बेंगलुरु के पास पुलिस ने ईसा मसीह की प्रतिमा को क्रेन के जरिए हटा दिया।'
 
एक अन्य ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा, भारत में पहला चर्च आगरा में अकबर के राज में उनकी ही अनुमति और आशीर्वादों के साथ बना था।
 
बता दें कि क्रेन से ईसा मसीह की प्रतिमा हटाए जाने के बाद से ईसाई समुदाय के लोगों मे गुस्सा है। बेंगलुरु के प्रधान पादरी जेए कंठराज ने बताया कि यह प्रतिमा उस जमीन पर थी जिसे कर्नाटक सरकार ने ईसाइयों को अंतिम संस्कार के लिए दी थी। करीब 15 दिन पहले तहसीलदार ने सभी समुदाय के लोगों को बुलाकर कहा था कि यहां से धर्मांतरण की शिकायतें आ रही है, लेकिन लोगों ने उनकी इस बात को नकार दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More