'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आईं जाह्नवी कपूर

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (12:01 IST)
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फिल्म में भारतीय एयर फोर्स कमांडर का किरदार निभा रहीं जाह्नवी देशभक्ति से जज्बे से सराबोर नजर आ रही हैं।

 
फिल्म में जाह्नवी के साथ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी मुख्य किरदार में हैं। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में गुंजन सक्सेना के संघर्ष और प्रेरणादायक जीवन को बारीकी से दिखाया जाएगा। गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में दिख रहे पंकज त्रिपाठी भी दमदार नजर आ रहे हैं।
 
ट्रेलर में करगिल युद्ध की भी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे गुंजन सक्सेना के वायुसेना में आते ही बड़े-बड़े बदलाव होते हैं। उन्हें वहां पर लड़कों से कमजोर समझा जाता है, लेकिन इन सबके बावजूद गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बन उभरती हैं।
 
बता दें, गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला पॉयलट होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी।
 
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More