Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जाह्नवी की मां श्रीदेवी चाहती थीं कि बेटी एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनें

हमें फॉलो करें जाह्नवी की मां श्रीदेवी चाहती थीं कि बेटी एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनें

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 6 मार्च 2024 (06:45 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बचा चुकी हैं।
webdunia
जाह्नवी कपूर को शुरू से एक्टिंग में दिलचस्पी थी मगर उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। श्रीदेवी चाहती थीं कि जाह्नवी डॉक्टर बने। जाहनवी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद जाह्नवी कपूर ने एक्टिंग का कोर्स किया। 
webdunia
जाह्नवी के पिता बोनी कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने, लेकिन उनकी मां उन्हें इस ग्लैमर भरी दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी मन लगाकर पढ़ाई करे और डॉक्टर बन जाए। लेकिन बचपन से फिल्मी माहौल के बीच पली-बढ़ी जाह्नवी का मन एक्ट्रेस बनने का ही था। इस वजह से उन्होंने भी अपनी मां की तरह ही एक्टिंग को ही चुना।
webdunia
क्या आप जानते हैं श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम अपनी ही एक फिल्म के किरदार पर रखा था। जब जाह्नवी का जन्म हुआ उसी दौरान उनकी मां श्रीदेवी और चाचा अनिल कपूर की फिल्म 'जुदाई' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर भी थीं। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम जाह्नवी था। इसी किरदार पर श्रीदेवी ने बेटी का नाम जाह्नवी रखा था।
webdunia
जाह्नवी सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। अब वे दक्षिण भारतीय फिल्में भी कर रही हैं। इस बारे में उनका कहना है कि वे अपनी जड़ों की ओर लौट रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिल्पा शेट्टी का खिलता हुआ नाइट लुक, फैंस ने कहा हॉटनेस ओवरलोडेड




X
X
X
X