जे जस्ट म्यूजिक के अगले म्यूजिक सिंगल 'इश्क दा दरिया' का टीजर रिलीज

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (16:23 IST)
जे जस्ट म्यूजिक की अपकमिंग रिलीज 'इश्क दा दरिया' का मोस्ट अवेटेड टीजर आखिरकार सामने आ गया है। इस गाने को स्टीबिन बेन द्वारा गाया गया हैं। ये सिंगल इतना खूबसूरत है कि कोई भी खुद को इसे गुनगुनाने से नहीं रोक सकता है। 

 
गाने का ये टीजर न केवल कानों को सुकून देता है, बल्कि आंखों को भी भा रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में एक्टर जहीर इकबाल और सारा अंजुली के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही रियल और प्रॉमिसिंग लग रही हैं।
 
इश्क दा दरिया गाना एक ऐसे कपल की कहानी है जो अलग होने वाले हैं और तभी वह अपने लवर से उसके जाने से ठीक पहले उसके साथ एक पूरा दिन बिताने के लिए कहते हैं। ऐसे में वो इस बात का पूरा ख्याल रखते है कि ये दिन उनके लिए खास और खूबसूरत यादों में बदल जाए। 
 
यह गीत एक दर्द भरे दिल की भावना को दर्शाता है जो प्यार में पागल है लेकिन एक दूसरे को हर्ट करते है। अब जबकि इसका टीजर जारी हो चुका है, तो श्रोताओं के बीच प्रत्याशा भी बढ़ गई है और वे पूरे म्यूजिक वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। 
 
यह गाना 14 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। जैकी भगनानी के लेबल का यह गीत प्रेम और हरदीप द्वारा रचित हैं, और मुदस्सर खान द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किया गया हैं।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, अभिनय की नई शैली की थी विकसित

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More