क्या टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं काजल अग्रवाल?

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (18:09 IST)
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में अजय देवगन के साथ नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। टेनिस चैपयन लिएंडर पेस संग उनके अफेयर की खबरें बी-टाउन के गलियारों में छाई हुई हैं।


खबरों के अनुसार काजल अग्रवाल और लिएंडर पेस को कई मर्तबा एक साथ देखा गया है। इन दिनों लिएंडर पेस और काजल अग्रवाल को एक दूसरे की कंपनी बहुत अच्छी लग रही है।

ALSO READ: दिशा पाटनी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- खुद के लिए अपनी मर्जी से कपड़े पहनती हूं
 
रिपोर्ट की माने तो फिलहाल दोनो सिर्फ एक दूसरे को अच्छी तरह जानने की कोशिश कर रहे हैं। अगर मीडिया की चकाचौंध उनके रिश्ते पर नहीं पड़ी तो दोनों के बीच चीजें आगे बढ़ सकती हैं। अभी उन्हें पर्सनल स्पेस की जरूरत है। उनके रिश्ते को लेकर अभी कुछ भी क्लियर नहीं है।

बता दें कि लिएंडर पेस की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही है। पूर्व लिव-इन पार्टनर रिया पिल्लई और उनके बीच चल रहे कोर्ट केस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। रिया पिल्लई ने अपने और बेटी के गुजारे भत्ते के लिए लिएंडर पेस पर कानूनी केस फाइल किया है।
 
काजल अग्रवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। इस फिल्म को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More