इंडियन आइडल 13 : कंटेस्टेंट शगुन पाठक को हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी से मिला प्यारा सरप्राइज

Webdunia
बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (16:28 IST)
'इंडियन आइडल सीज़न 13' जिसका हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रीमियर हुआ था, पहले ही 'मौसम म्यूज़िकाना' बना चुका है, जहां ऑडिशन राउंड के दौरान उत्साही फैंस, दर्शकों और संगीत प्रेमियों ने विभिन्न प्रकार के कंटेंस्टेंट्स को जजों हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी को मंत्रमुग्ध करते देखा है। 
 
 
आगामी व केंड पर रांची, झारखंड के कंटेस्टेंट शगुन पाठक, दिवंगत एवं सम्मानित गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम के गाए गाने 'आजा आजा मेरी जान' पर अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ जजों को मंत्रमुग्ध करते नजर आएंगे।
 
लगभग 16 से 17 सदस्यों के संयुक्त परिवार से ताल्लुक रखने वाले, शगुन गायकों के परिवार से हैं, जहां उनमें से हर एक ने शगुन के हुनर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे प्रभावित होकर, जज शगुन से कहते हैं कि वो वाकई बहुत भाग्यशाली हैं, कि वो गायकों के परिवार से हैं और उन्हें उनकी शिक्षाओं से सीखना चाहिए। 
 
आगे, जजों ने उनके परिवार को वीडियो-कॉलिंग करके उन्हें सरप्राइज़ दिया, जिन्हें उनकी परफॉर्मेंस को लाइव देखने का मौका मिला। शगुन की बढ़िया परफॉर्मेंस देखकर उनके डैडी काफी इमोशनल नजर आएंगे।
 
हिमेश रेशमिया उनकी परफॉर्मेंस से सबसे ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने कहा, आपका सुर, आवाज़, परफॉर्मेंस, व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास अद्भुत था। आप परफेक्शन का परफेक्ट उदाहरण हैं। इस तरह का गाना गाने के लिए आपको बहुत आत्मविश्वास और क्षमता की आवश्यकता होती है और आपने शानदार काम किया है।
 
आगे परिवार के साथ जुड़ते हुए हिमेश रेशमिया शगुन के परिवार के साथ गरबा करते नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इंडियन आइडल के सफर में शगुन कितना आगे जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More