शाहरुख और शाहिद के बिना फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली

Webdunia
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इम्तियाज अली और रिलायंस एंटरटेनमेंट कई प्रोजेक्ट्स लेकर एकसाथ आ रहे हैं। हालांकि उन फिल्मों के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन अब खबर है कि इम्तियाज़ ने कदम आगे बढ़ाते हुए एक फिल्म 'साइड हीरोज' का काम शुरू किया है और वे इसे बनाने को लेकर काफी उत्सुक हैं। 
 
इसी बारे में सूत्र ने बताया है कि दोनों निर्माता फिल्म 'साइड हीरोज' को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं। वे फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं और फिल्म के लिए लीड हीरो की तलाश भी शुरू हो चुकी है। दिलचस्प खबर यह है कि निर्माता इसमें कोई भी बॉलीवुड स्टार लेने के इच्छुक नहीं हैं। बॉलीवुड स्टार इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। बल्कि इसके लिए बढ़िया टीवी कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। 
 
बॉलीवुड से किसी स्टार को ना लेने की खबर इतनी पक्की हैं कि निर्माताओं के मुताबिक अगर कोई टीवी कलाकार इस फिल्म के लिए तय नहीं हो पाया तो फिल्म में नए कलाकार लांच किए जाएंगे। यानी इस बार फिल्म की प्लानिंग बहुत तगड़ी होने वाली है। निर्माता फिल्म के लिए चार लीड ढुंढ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के लिए निर्देशन की जिम्मेदारी भी किसी नए मेकर को दी जाएगी। 
 
फिल्म 'साइड हीरोज' की कहानी के बारे में यह खबर मिली है कि यह यूथ पर आधारित एक मजेदार और बेवकूफी थीम की कहानी होगी। इससे ज़्यादा खबर अब तक नहीं मिल पाई है। फिल्म के फ्लोर पर जाने का इंतज़ार है। अब देखते हैं कि लव स्टोरीज़ के बादशाह इम्तियाज़ इस तरह की फिल्म को कैसे प्रदर्शित करते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More