ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो वायरल करने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले-आगे होने की दौड़ में मानवता न खोएं

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (15:10 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में ऋषि कपूर एक मेडिकल स्टाफ के साथ नजर आ रहे हैं और अपनी लड़खड़ाती आवाज में उसे आशिर्वाद देते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल करने वालों पर अर्जुन कपूर ने अपनी भड़ास निकाली है।

अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- ‘कई बार कुछ चीजें पहले पोस्ट करने की होड़ के बजाय न पोस्ट करने का फैसला ज्यादा सही होता है। तस्वीरों में वह शक्ति होता है जिसे हम लंबे समय तक याद रखते हैं। कभी-कभी मानवता, सहानुभूति आगे होने की दौड़ में होने वाली धूर्तता से कहीं अधिक होनी चाहिए, बस कभी-कभी।’

अर्जुन कपूर के अलावा टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने भी इंटरनेट पर बिना सोचे-समझे वीडियो शेयर करने वालों पर टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-  ‘एक मैसेज मेरे पास आया जिसमें वार्ड ब्वॉय या कोई और अस्पताल में बेड पर लेटे ऋषि कपूर के साथ वीडियो बना रहा था। मैंने उसे देखा। यह उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन है। अगर आपके पास ऐसा कोई वीडियो आए तो उसे फॉरवर्ड करने के बजाए डिलीट करें। मैंने कर दिया।’


सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More