Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

हुमा के साथ अफेयर पर क्या बोले सोहेल खान

हमें फॉलो करें हुमा के साथ अफेयर पर क्या बोले सोहेल खान
पिछले कुछ समय से सोहेल खान का नाम हुमा कुरैशी से जोड़ा जा रहा है और इस पर सोहेल खान भड़क गए हैं। उनका कहना है कि ये मनगढ़ंत बातें हैं और इनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। इस तरह की खबरें चटखारे लेकर पढ़ी जाती हैं, लेकिन इनका क्या असर हमारे परिवार पर होता है इसकी कोई परवाह नहीं करता। 
सोहेल के अनुसार उनके बच्चे हैं। बीवी है। बच्चे स्कूल जाते हैं। लोग उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं। जिसका असर बच्चों की सोच पर पड़ता है। 
 
हाल ही में रिलीज हुई 'फ्रीकी अली' निर्देशित करने वाले सोहेल के अनुसार वे इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन इनका असर यदि उनके परिवार पर होता है तो उन्हें बुरा लगता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'नागिन 2' में मौनी रॉय का डबल रोल!