अपना बचपन याद कर रितिक रोशन का छलका दर्द, झेली कई बीमारियां

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (13:15 IST)
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड रितिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रितिक बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और फिट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि रितिक रोशन बचपन में बड़े मानसिक ट्रामा से गुजरे हैं। 

 
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रितिक रोशन ने खुलासा किया कि बचपन में उन्हें कई मानसिक और शारीरिक समस्याएं थीं। एक्टर ने बताया कि बचपन में उन्हें हकलाने की आदत थी, जिसके कारण उनका कॉन्फिडेंट बेहद ही कम हो गया था। 
 
रितिक रोशन ने कहा, कभी-कभी मुझे लगता है कि जिंदगी बहुत ही अनफेयर होती है। मैं बचपन में इतना हकलाता था कि ठीक तरह से बात तक नहीं कर पाता था। मेरा कभी कोई दोस्त या गर्लफ्रेंड नहीं थी। मैं बहुत शर्मिला था और स्कूल से वापस आकर बस रोता रहता था। मेरे लिए स्कूल के दिन बहुत दर्दनाक थे। इसके साथ ही डॉक्टरों ने यह भी कह दिया ता कि मैं एक्टर नहीं बन पाऊंगा।
 
रितिक रोशन ने कहा, बचपन में उन्हें रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। डॉक्टरों ने कह दिया था कि तुम कभी डांस नहीं कर सकते। डॉक्टरों की बात सुनकर रितिक पूरी तरह से टूट गए थे। एक्टर ने कहा, यह बात सुनकर मेरा दिल दहल गया था कि मैं कभी एक्टर नहीं बना पाऊंगा क्योंकि मैं विकलांग हूं। यह मेरे लिए बहुत ट्रॉमेटिक था।
 
हालांकि इन सब के बावजूद रितिक रोशन ने अपनी मेंटल हेल्थ पर काम किया और अंत में अपनी कमियों पर जीत हासिल करते हुए इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More