Hanuman Chalisa

टाइगर के साथ रितिक की फिल्म 'कृष 4' पर पड़ रही भारी

Webdunia
रितिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की चर्चा लंबे समय से चली आ रही है। फिल्म का अनाउंसमेंट इस वर्ष की शुरुआत में ही हो चुकी थी। खबर थी कि फिल्म 2020 के क्रिसमस तक रिलीज हो जाएगी। इसके बाद यह खबर मिली थी कि फिल्म आगे बढ़ा दी गई है। इस बारे में फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी खुलासा किया था। 
 
राकेश रोशन ने बताया कि मैं अब भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। प्रोसेस में थोड़ी देरी हो गई है और मैं जल्द ही फिल्म की रिलीज प्लानिंग के बारे में अनाउंसमेंट करूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म 2019 में फ्लोर पर जाएगी। फिलहाल रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ के साथ यशराज फिल्म्स की एक धमाकेदार फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 
 
इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद रितिक 'कृष 4' की शूटिंग शुरू करेंगे। 'कृष' सीरीज की यह खासियत यह है कि यह फिल्म बच्चों को बहुत पसंद आती है, साथ ही यह पारिवारिक मनोरंजक भी होती है। इसमें सुपर हीरो और विलेन के साथ मस्तीभरा कॉम्बिनेशन भी होता है। राकेश रोशन ने आश्वासन दिया कि 'कृष 4' भी इसी तरह होगी और बाकी सभी सीरीज से ज्यादा धमाकेदार होगी। सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शक इस फिल्म का आनंद लेंगे। 

ALSO READ: शाहरुख खान के लिए सलमान खान को कैटरीना कैफ करा रही हैं इंतजार
 
राकेश रोशन ने फिल्म के बजट के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने हर फिल्म में बहुत पैसा लगाया है, खासतौर पर 'कोई मिल गया' की स्पेसशिप और वीएफएक्स में। लेकिन मैंने वास्तव में वसूली के बारे में बहुत कुछ नहीं सोचा था। हालांकि अगर मुझे लगता है कि मुझे इतना पैसा किसी विशेष चीज में नहीं लगाना चाहिए, तो मैं नहीं लगाता हूं। 'कृष 4' में भी मैंने कुछ सीन हटा दिए, जहां मुझे लगा रहा था कि इसमें बजट बढ़ सकता है। 
 
फिल्म की पूरी कास्ट का तय होना अभी बाकी है। जल्द ही राकेश फिल्म की और कास्ट की अनाउंसमेंट करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'टीचर्स कहते थे IAS या IFS बनो', एक्टिंग चुनने के अपने फैसले पर जानें क्या बोलीं अर्चना पूरन सिंह

अहान पांडे से लक्ष्य तक, बॉलीवुड की प्रेम कहानियों को जिंदा रखने वाले नए दौर के रोमांटिक हीरो

'भूल भुलैया 4' की चर्चा के बीच कार्तिक आर्यन की 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, हर जॉनर में करेंगे धमाका

'मिर्जापुर: द मूवी' को क्या मिलेगा 'A' सर्टिफिकेट? निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताई पूरी वजह

'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर रिलीज, फैमिली, प्यार और संघर्ष के बीच सम्मान की तलाश में दिखे हिमांश कोहली

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख