बॉबी देओल के लिए मिल गई 'हाउसफुल 4' की हीरोइन

Webdunia
साजिद खान की हाउसफुल 4 की तैयारियां ज़ोरो पर है। फिल्म की कहानी, कास्ट और सेट्स को लेकर साजिद बहुत उत्साहित हैं। फिल्म के लिए अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल फाइनल हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कृति सेनन को भी फिल्म के लिए चुन लिया था। अब बारी अगली एक्ट्रेस की है। 
 
इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी फ्रैंचाईज़ी फिल्म 'हाउसफुल 4' में आने के लिए कई कलाकार इच्छा रखते हैं। सोनाक्षी सिन्हा की भी खबर थी कि वे फिल्म में काम करना चाहती हैं। लेकिन मेकर्स की पसंद इस बार नई एक्ट्रेसेस हैं। कृति के बाद उन्होंने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और पूजा हेगड़े को फिल्म की कास्ट के लिए चुना है। 


 
बॉबी देओल को जहां हर बड़ी फिल्म हाथ लग रही हैं, वहीं कृति ने भी फिल्म 'बरेली की बर्फी' से फिल्म मेकर्स के मन में जगह बना ली है। कियारा ने कई अच्छी बड़ी फिल्मों में काम कर अपना टैलेंट दिखाया है। वे तेलुगु फिल्मों में भी एक्टिव हो रही हैं। 
 
वहीं पूजा हेगड़े भी साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत रितिक रोशन के सतह 'मोहनजो दारो' से की थी। फिलहाल वे प्रभास के साथ एक द्विभाषी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।  


 
बॉलीवुड में कियारा ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब वे जल्द ही कॉमेडी फ्रैंचाईज़ी में नज़र आएंगी। इसके अलावा खबर है कि कृति और अक्षय कुमार की फिल्म में जोड़ी बनेगी और कियारा को बॉबी का साथ मिलेगा। 
 
हाउसफुल 4 की बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही है। यह भारत की पहली 3-डी कॉमेडी फिल्म होगी। इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्युस और साजिद खान निर्देशित करेंगे। फिल्म 2019 की दीवाली तक रिलीज़ होने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More