Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग हनी सिंह ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स बोले- भाई अभी नशे में हैं...

हमें फॉलो करें गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग हनी सिंह ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स बोले- भाई अभी नशे में हैं...

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 2 जनवरी 2023 (12:19 IST)
बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है। तलाक के बाद हनी सिंह को एक बार फिर प्यार भी हो गया है। 

 
बीते काफी समय से खबरें आ रही है कि हनी सिंह मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। वहीं अब नए साल के मौके पर हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में हनी सिंह टीना के लिए 'मेरी जान' गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं टीना हनी सिंह को किस भी कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'सभी प्रेमियों को नया साल मुबारक हो। यह प्रेमियों का मौसम है, न कि नफरत का मौसम।' 
 
इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स कमेंट कर हनी सिंह को नशे में बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई अभी नशे में हैं, बेहतर है बाद में डिलीट कर दो।' एक अन्य ने लिखा, 'पाजी कितने पैग लगा लिए।' एक ने लिखा, 'चार बोतल वोडका, काम भाई का रोज का।'
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी गाने की कॉपी है 'पठान' का 'बेशर्म रंग' गाना? सिंगर ने लगाया आरोप